लड़की की गुमशुदगी को लेकर बहन ने दर्ज कराई प्राथमिकी, घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी दलसिंहसराय
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की के गुमशुदगी को लेकर उसकी बहन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी बहन घर से करीब 10 बजे कोचिंग पढ़ने हेतु दलसिंहसराय के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। उसने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आशंका है कि उक्त व्यक्ति मेरी बहन को जान से भी मार सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।