समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में दरवाजे से ई-रिक्शा की चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी संजय कुमार ने अपने ई-रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि वह अपने रिक्शा को दिनभर चला कर बीते गुरुवार की रात करीब 9 बजे अपने दरवाजे पर ई-रिक्शा को लगाये। उसके बाद खाना खाकर सो गया। जब सुबह में देखा तो ई-रिक्शा गायब था। इसके बाद गांव में इधर-उधर खोजबीन भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। टोटो इंडो विजन कंपनी का था, जिसका रंग लाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150