समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कांग्रेस गरीब और महिला अधिकारों का पक्षधर, समस्तीपुर पार्टी कार्यालय पर ‘माई बहिन मान योजना’ पर विस्तृत चर्चा

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी जगदीश प्रसाद, जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तुत माई बहिन मान योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, वंचित और महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर रही है। माई बहिन मान योजना उसी सोच का विस्तार है।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जिसमें महिलाओं को 25 सौ प्रतिमाह की सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, बल्कि वे अपने परिवारों के लिए भी मजबूत सहारा बन सकेंगी। यह योजना महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मविश्वास का माध्यम बनेगी। इस योजना से जुड़ने के लिए महिलाओं को अपने नंबर से 8800023525 पर मिस कॉल करना होगा और अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो 100 दिनों के भीतर उसका लाभ मिलेगा।

IMG 20240904 WA0139

महिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, और रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस योजना को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय अभियान चलाएगी। मौके पर उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव सोनी पासवान एवं कामेश्वर पासवान उपस्थित थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, वंचित और महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर रही है। माई बहिन मान योजना उसी सोच का विस्तार है। जिसमें महिलाओं को 25 सौ प्रतिमाह की सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150