Samastipur

दो कमरों में संचालित यातायात थाने में मूलभूत सुविधा तक की कमी, शंभूपट्टी में बनाया जा सकता है यातायात व साइबर थाना का नया भवन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : वर्षों पहले नगर थाना परिसर के जर्जर बैरक को खाली कराकर उसमें यातायात थाना तो संचालित कर दिया गया लेकिन अब भी वहां मुलभूत सुविधाओं का आभाव है। दो कमरों में संचालित इस थाना में शौचालयों तक की व्यवस्था नही है। पुरूष पदाधिकारियों व जवानों के द्वारा तो पास के ही नगर थाना व पुलिस एसोसिएशन के क्लब का शौचालय उपयोग कर लिया जाता है लेकिन महिला जवानों के लिये काफी मुश्किल होती है। लेकिन अब आने वाले कुछ ही वर्षों में इस थाना का भी अपना भवन होगा।

मिली जानकारी के अनुसार यातायात थाना और साइबर थाना को नगर निगम क्षेत्र के शंभूपट्टी में शिफ्ट कराया जाएगा। इसके लिये जमीन भी चयनित कर ली गयी है। मुख्यालय से निर्देश मिलने और फंड की राशि प्राप्त होते ही भवन का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा। वर्तमान में दोनों थाना नगर थाना परिसर में संचालित है। यातायात थाना जहां पुराने बैरक में संचालित है वहीं साइबर थाना महिला थाना के दूसरे तल पर संचालित है।

यातायात थाने में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं :

यातायात थाने की स्थिति यह है कि यहां न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा। दो कमरों में संचालित इस थाने में पदाधिकारी व जवान मिलाकर 17 कर्मी कार्यरत है, जिसमें से दो महिला पुलिसकर्मी भी है। इसके अलावे 19 होमगार्ड जवान भी है। लेकिन शौचालय ना होने पर सभी कर्मियों को नगर थाना व पुलिस एसोसिएशन क्लब के शौचालय का उपयोग करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, डीएसपी ट्रैफिक के लिए एक अलग कक्ष की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन वह भी अस्थायी है। भवन का छत चदरे का होने के कारण गर्मी शुरू होते ही पुलिसकर्मियों की हालत खराब हो जाती है।

सीमित संसाधनों और अव्यवस्थित ढांचे में कार्य कर रहे इन पुलिसकर्मियों के लिए अब नया भवन उम्मीद की किरण बनकर आया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी वर्ष शंभूपट्टी में चयनित जमीन पर यातायात व साइबर थाने के भवन का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। इधर मिली जानकारी के अनुसार तब तक यातायात थाने के पुराने भवन में रिपेयरिंग, छत को पक्का, शौचालयों बोरिंग समेत अन्य कार्यों के लिये अलग से कुछ फंड मुहैया कराये जा सकते हैं।

बाइट :

यातायात और साइबर थाने की जमीन देखी जा रही है। संभवतः शंभूपट्टी में दोनों थानों की जमीन फाइनल हो चुकी है। इस वर्ष के अंत तक सभी थानों की अपनी जमीन होगी, जिसपर अपना थाना भवन होगा।

– अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago