जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान एम. एस. मौसमी के रूप में हुई है, जो पटना के फुलवारी शरीफ इलाके का रहने वाला है। वह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुँचा था।
जैसे ही उसका बैग एक्स-रे मशीन से गुजरा, सुरक्षाकर्मियों को स्क्रीन पर तीन गोलियां दिखाई दीं। बैग खोलकर तलाशी ली गई तो उसमें से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दिल्ली में गंभीर रूप से बीमार है और वह उससे मिलने के लिए जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने उससे इन गोलियों का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अगर वह बीमार भाई से मिलने जा रहा था, तो उसके बैग में ये गोलियां कहाँ से आईं और उसका इरादा क्या था।
FIR दर्ज हुई , जांच में जुटी पुलिस
पटना एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं। फिलहाल, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्कता बरती जा रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…