बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चार हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के जेवर और लाखों की नकदी लूट ली. इस घटना के बाद पूरे बाजार इलाके में दहशत का माहौल है.
20 मिनट में पूरी वारदात
जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार स्थित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ दुकान में चार बदमाश घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. करीब 20 मिनट के अंदर अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए.
‘कुछ बोले तो ठोक देंगे’- बदमाशों की धमकी
दुकान के मालिक मनोज ठाकुर ने बताया कि वह एक ग्राहक से बात कर रहे थे, तभी चार बदमाश दुकान में घुस आए. सभी के हाथ में पिस्टल थी. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गाली देते हुए कहा कि अगर कोई कुछ बोलेगा तो ठोक देंगे. उसके बाद हमलोग डर के कारण चुपचाप बैठे रहे.
जेवर, कैश और चेन सब लूट ले गए
बदमाश चार बैग में सोने-चांदी के जेवर और नकदी भरकर ले गए. बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी और 20-25 लाख रुपये कैश लूटा गया है. इतना ही नहीं, बदमाश दुकान में मौजूद लोगों की सोने की चेन और ग्राहकों के पैसे भी लेकर फरार हो गए.
दुकान में मौजूद थे 6 लोग
घटना के समय दुकान में दो मालिक, दो कर्मचारी और दो ग्राहक मौजूद थे. बदमाश पूरी तरह आक्रामक थे और सभी को डराकर वारदात को अंजाम दिया. उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. घटना के बाद बदमाशों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे मुंह ढककर भागते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है.
पुलिस जांच में जुटी, SIT का गठन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी (SSP) ने बताया कि चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए SIT टीम का गठन किया गया है, जो सिटी एसपी के नेतृत्व में काम कर रही है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…
समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…
समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित…