Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जुलूस निकाला। जिला कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए सभा में तब्दील हो गये। अध्यक्षता जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने की। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा नीत सरकार एक सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र के तहत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को परेशान करने की कोशिश है।

इस समय जब राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी जन सरोकार के मुद्दे को मुखरता से उठा रही है। ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर चार्जशीट दाखिल करना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। समस्तीपुर कांग्रेस संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग की कठोर शब्दों में निंदा की। चेतावनी दी कि संवैधानिक संस्थाओं के कार्यों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप बंद करे। क्योंकि देश की जनता इस कुकृत्य का समुचित जवाब देगी।भाजपा जिस राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है वह घोर निंदनीय है।

मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा जिस राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है वह घोर निंदनीय है। पूरी तरह से फर्जी मामला है। जिसके दम पर विपक्ष को डराने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर देवता कुमारी गुप्ता, अब्दुल मलिक, आशुतोष कुमार, कामेश्वर पासवान, राजन कुमार वर्मा, अनिल कुमार कुशवाहा, चंदन कुमार, सोहैल सिद्दीकी, कामिनी देवी राम, बीरेंद्र राय यादव, रघुनंदन पासवान, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार भारती, आदित्य धनराज, प्रशांत कुमार, प्रमोद कुमार, दिलदार आलम, विकास कुमार मिश्र आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago