Samastipur

समस्तीपुर जिले को जल्द मिल सकते हैं 4 नए थाने, गृह विभाग से अधिसूचना जल्द संभव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार नए थानों के गठन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग द्वारा इन नए थानों के गठन की अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना से अलग होकर दुधपुरा थाना, ताजपुर थाना से अलग होकर मोरवा थाना, विभूतिपुर थाना से अलग होकर साखमोहन थाना और सरायरंजन थाना से अलग होकर नरघोघी थाना बनाए जाने का प्रस्ताव है।

इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा यह प्रस्ताव आईजी को भेजा जा चुका है, जिसके बाद आईजी के द्वारा इसे पुलिस मुख्यालय पटना को अग्रसारित किया गया। पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव गृह विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। अब गृह विभाग की स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी होना मात्र औपचारिकता भर रह गई है।

बता दें कि जनसंख्या वृद्धि, क्षेत्रीय विस्तार और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नए थानों के गठन से आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर सुरक्षा सुविधा मिल सकेगी। नए थानों के खुलने से अपराधियों के बीच डर बनेगा। ऐसा माना जा सकता है कि आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। अभी समस्तीपुर जिले में कुल 35 थानें है। चार नये थानों की स्वीकृति के बाद इसकी संख्या 39 हो जाएगी।

बाइट :

दुधपुरा, मोरवा, साखमोहन व नरघोघी में नया थाना बनेगा। जिला से प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जा चुका है, गृह विभाग की अधिसूचना जारी होनी बाकी है।

अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago