Categories: Uncategorized

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में एक शिक्षक ने कथित रूप से पारिवारिक और प्रेम-प्रसंग के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वैशाली जिले के जनदाहा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी तरुण कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जाता है कि तरुण कुमार अपग्रेड मिडिल स्कूल, रामपुर केशोपट्टी में पदस्थापित थे, जबकि उनकी पत्नी रहिमा प्रसाद भी उसी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पिता अभिनव कुमार के अनुसार, शादी के बाद दोनों पति-पत्नी शिक्षक बने। उनका एक बच्चा भी है। तरुण पहले मुजफ्फरपुर के बालक पट शर्मा अपग्रेड मिडिल स्कूल में कार्यरत था, जबकि बहू रहिमा अपग्रेड मिडिल स्कूल रामूपुर केशोपट्टी में कार्यरत थी।

मुजफ्फरपुर में ही उनके पुत्र का अन्य शिक्षिका से संपर्क हो गया, जो नालंदा की रहने वाली बताई जा रही है। परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो समझा-बुझाकर दोनों को अलग किया गया, लेकिन इसके बावजूद उक्त शिक्षिका द्वारा लगातार दबाव बनाया जाता रहा। शिक्षिका के परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पिछले साल पुत्र तरुण का म्यूचुअल ट्रांसफर केशोपट्टी में हुआ। इसके बाद भी उक्त शिक्षिका दबाव बनाती रही।

शिक्षिका के दबाव के कारण बहू और परिवार के लोगों ने उसे रखने के लिए हामी भर दी। कुछ दिन वह इसके साथ रहने भी लगी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका तरुण पर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। घटना वाली रात भी उसका फोन आया था। बातचीत के बाद तरुण छत पर गया और कुछ देर बाद कमरे में आकर फांसी लगा ली।

परिवार के अनुसार, जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह पंखे से लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि दूसरी शिक्षिका की कथित प्रताड़ना से तंग आकर उनके पुत्र ने यह कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

18 मिनट ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

50 मिनट ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

13 घंटे ago