Bihar

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है। आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीती रात से अबतक तीन बीमार लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या चार हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा ऐक्शन लिया है। तुरकौलिया के थानेदार उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया गया है तो परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मृतक प्रमोद यादव के भाई विनोद यादव की शिकायत पर धंधेबाज नागा राय को भी पकड़ लिया है। इलाके में छापेमारी जारी है। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े से इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि कई लोग शराब पीकर बीमार हैं जो कार्रवाई के डर से बता नहीं रहे हैं। प्रशासन की टीम उन्हें जानकारी देने की अपील कर रही ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

शुक्रवार को दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें तुरकौलिया परसौना दलित बस्ती के परीक्षण मांझी(45) की मौत सदर अस्पताल में व रघुनाथपुर के हल्दिया निवासी हीरालाल भगत की मौत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में हो गई। जबकि बीती रात एक युवक की निजी क्लिनिक में मौत हो गई थी। मृत युवक तुरकौलिया थाने के शंकर सरैया परसौना गांव का प्रमोद यादव(32) था।वह दूध का कारोबार करता था। उसके परिजन ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही है।

शव का देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया।इसके पूर्व तुरकौलिया जयसिंहपुर फुलवार निवासी ई रिक्शा चालक चंदू कुमार(22) की भी मौत हुई थी। अभी कुल सात लोगों का अलग अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। जिसमें तीन रेफर किए गए हैं। वहीं सात लोग इलाज कराकर घर लौट गए हैं। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थाने के एसएचओ उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है। वहीं परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी के शराब सेवन की बात सामने आई है। मामले में शराब बिक्री में शामिल मुख्य आरोपी नागा राय सहित करीब बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभी कई लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। उनकी तलाश की जा रही है।

इस बीच रघुनाथपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक प्रमोद यादव के भाई विनोद यादव ने अपने भाई की जहरीली शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago