दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र यादव के 14वें शहादत दिवस पर भूमि सर्वे में भ्र’ष्टाचार विषय पर कन्वेंशन का आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के 14वें श’हादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने केंवटा स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं स्मारक स्थल के समीप स्मार्ट मीटर और वर्तमान भूमि सर्वे में भ्र’ष्टाचार विषय पर कन्वेंशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामसेवक राय ने की।
सभा को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार ने सुरेंद्र प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज आम आदमी पर सरकार के संरक्षण में अडानी तथा अम्बानी का शो’षण बढ़ा है। इसके खिलाफ एकजुट होकर सं’घर्ष करना होगा। शो’षण जारी रखने के लिए मोदी सरकार ने जनता को धर्म के आधार पर बाटने में लगी है। घृ’णा न’फरत को फैलाया जा रहा है। सरकार के पास अपने अंचल कार्यालय में भूमि से संबंधित अभिलेख नहीं है। वह आम आदमी से जमीन का कागजात का मांग करती है। जो गरीब बसे है उनको कागज नही है। बहुत से गरीब को कागज है, उस पर कब्जा मालिक का है।
कॉमरेड सुरेंद्र ने जिस लड़ाई को खड़ा किया है। वह बराबरी के हक की लड़ाई अभी समाप्त नहीं न हुआ है। सम्मान तथा बराबरी की लड़ाई जारी रखना ही, असली श्रद्धांजलि है। दुनिया में लड़ाई जारी है। श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश आदि जगहों पर भी कम्युनिस्ट ने अपनी लड़ाई जारी रखा है। निरंकुश हिटलर के तानाशाही का नाश कम्युनिस्ट ने ही किया। उसी तरह मोदी साह को भी लाल झंडा खदेड़ कर भगा देगा।
सभा को संबोधित करते हुए मांझी विधायक सत्येंद्र यादव ने सुरेंद्र प्रसाद यादव के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ये लड़ाई सामंती ताकत के खिलाफ सिर्फ सम्मान एवं प्रतिष्ठा की लड़ाई नही है। बल्कि लड़ाई, सम्मान और बराबरी का भी है। जिस मंशा से उनकी हत्या सामंतो ने करवाया है, वह कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा एवं पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी पूंजीवाद एवं सामंतवाद के खिलाफ अनवरत संघर्ष जारी रखेगी। भूमि का सवाल, बासगीत परचा, भूमिहीन को पांच डिसमिल जमीन देने के सवाल और लड़ाई लड़ने का प्रण लिया गया।
सभा में जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, राज्य सचिव मंडल सदस्य भोला प्रसाद दिवाकर, रामाश्रय महतो, मनोज कुमार गुप्ता, उपेंद्र राय, विधानचंद्र, रामसागर पासवान, नीलम देवी, अखिलेश राय, नरेश दास, अरुण ठाकुर सहित अन्य लोगो ने भाग लिया।