Samastipur

समस्तीपुर: दूसरे के घर से संदिग्ध स्थिति में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी, गृहस्वामी की पत्नी हिरासत में; पटोरी थानाध्यक्ष ने क्या कहा देखें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में प्रेम-प्रसंग में ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव दूसरे गांव के एक घर से बरामद होने के बाद पुलिस ने गृहस्वामी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के विशुनपुर पहाड़पुर गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। इससे पहले आक्रोशित लोगों ने हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार विशुनपुर पहाड़पुर निवासी परमहंस पासवान के घर से जेठमारा ग्राम निवासी नथुनी राय के पुत्र संजीत कुमार उर्फ मंटा (24 वर्ष) की लाश बरामद की गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी व थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने चंदन चौक पर सड़क को जाम कर दिया। इसके कारण पटोरी – समस्तीपुर एवं पटोरी – मोहिउद्दीननगर मार्ग में लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

थानाध्यक्ष द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया। इस मामले में पटोरी पुलिस ने परमहंस की पत्नी रिंकू देवी को उसके उजियारपुर स्थित मायके से हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेठमारा निवासी नथुनी राय का पुत्र संजीत उर्फ मंटा पेशे से ड्राइवर था। बुधवार की सुबह वह अपने घर से निकला। घर के लोगों ने यह समझा कि वह गाड़ी लेकर कहीं गया होगा।

गुरुवार की रात उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली कि संजीत की लाश विशुनपुर पहाड़पुर निवासी परमहंस पासवान के घर में पड़ी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परमहंस पासवान के घर के अंदर चौकी के नीचे से संजीत के शव को बरामद कर लिया। परिजनों ने परमहंस पासवान व उसके परिवार के सदस्यों पर युवक की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बरामद शव पर कहीं भी कोई जख्म का निशान या दाग नहीं मिला है।

थाना ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

10 मिनट ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

8 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

8 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

9 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

9 घंटे ago