Bihar

बिहार में दाखिल-खारिज के लाखों मामले क्यों लंबित हैं? बड़ी वजह आई सामने…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज के करीब 6 लाख मामले अभी भी लंबित हैं. यह समस्या राज्य की राजस्व और भूमि सुधार प्रक्रिया में बड़ी बाधा बन गई है. म्यूटेशन की धीमी प्रक्रिया और डिजिटल जमाबंदी में सुधार की धीमी गति के कारण जमीन के दस्तावेज समय पर अपडेट नहीं हो पा रहे हैं. इसका सीधा असर राज्य में चल रही भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया पर भी पड़ रहा है, जिसके कारण जमीन के असली मालिकों द्वारा स्वघोषणा की प्रक्रिया धीमी हो गई है. हालांकि, राजस्व विभाग ने नवंबर तक करीब 4 लाख 70 हजार लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है.

क्या है दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का कारण?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार म्यूटेशन के मामले लंबित रहने का एक मुख्य कारण आवेदनों में पाई जाने वाली त्रुटियां हैं. पहले इन त्रुटियों को अंचल अधिकारी अपने लॉगिन से ठीक कर सकते थे, लेकिन बाद में यह सुविधा बंद कर दी गई और त्रुटिपूर्ण आवेदन आवेदकों को वापस भेजे जाने लगे. इस प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है, जिसके कारण हजारों म्यूटेशन के मामले लंबित हो गए हैं.

समस्या समाधान के लिए उठाए गए कदम

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब सॉफ्टवेयर में सुधार किया है, ताकि त्रुटि जांच मॉड्यूल लागू होने से पहले आवेदनों में पाई गई त्रुटियों को अंचल अधिकारी द्वारा लॉग इन करके पुनः ठीक किया जा सके. साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि म्यूटेशन के लंबित मामलों में से 70% का निपटारा नवंबर तक सुनिश्चित करें. इसके अलावा परिमार्जन प्लस पोर्टल पर किए गए आवेदनों में से 50% का निपटारा अक्टूबर के अंत तक करने का लक्ष्य रखा गया है.

राजस्व कार्यों की पारदर्शिता के लिए बनाए गए नियम

राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल विकसित किया है. इस पोर्टल पर अंचल अधिकारी अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं और उसका निरीक्षण कर सकते हैं. इससे अंचल कार्यालयों में हो रहे कार्यों की स्थिति पर नजर रखने में मदद मिलेगी और दाखिल खारिज की प्रक्रिया को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी.

लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश

राजस्व विभाग ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दे दी है, तथा अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि म्यूटेशन के मामलों का निपटारा जल्द से जल्द करें. सरकार की कोशिश है कि लंबित मामलों का निपटारा जल्द हो और भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago