समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप में एक युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट की। मंगलवार की शाम हुई घटना में ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसका पिस्टल छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल बरामद कर आरोपी रोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर संतलाल राय समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया गया कि जगदीश राय पर शराब पकड़वाने का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने मारपीट की घटना की और फिर उसके घर पहुंचकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान संतलाल राय नामक एक बदमाश ने पिस्टल तान दिया जिसे लोगों द्वारा छीन लिया गया। ग्रामीणों के जुटने पर सभी मौके से भागने लगे। इसमें रोहित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं संतलाल का मोबाइल भी नीचे गिर गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़ित ने संतलाल राय, रोहित मिश्रा, अमन कुमार, पंकज राय और विजय कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…