Samastipur

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए माइक्रो टनलिंग कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से यार्ड में एकत्रित बारिश जल को सुरक्षित रूप से बड़े नाले में प्रवाहित किया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का दीर्घकालिक समाधान संभव होगा।

बता दें कि पहले इस परियोजना की मॉनिटरिंग सोनपुर मंडल की ओर से की जाती थी। अब ये डायरेक्टली समस्तीपुर मंडल द्वारा मॉनिटर की जाएगी। समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेश वर्मा और मुख्य परियोजना प्रबंधक/RLDA (रेल भूमि विकास प्राधिकरण)/पटना आलोक कुमार झा उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से देश के जाने-माने आर्किटेक्ट व प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन एजेंसियों से भी तकनीकी मार्गदर्शन लिया जाएगा, ताकि कार्य आधुनिक मानकों के अनुरूप संपन्न हो सके।

बनेगी नई ड्रेनेज योजना

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि माइक्रो टनलिंग कार्य रेलवे की सिग्नल व अन्य केबलों के नीचे से अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की क्षति न हो और केबल प्रणाली पूर्णतः सुरक्षित रहे। मौके पर आरएलडीए के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मुजफ्फरपुर नगर निगम की मौजूदा ड्रेनेज योजना और संरेखण (Alignment) को ध्यान में रखते हुए नई समन्वित ड्रेनेज योजना तैयार करें, ताकि शहर एवं रेलवे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था आपस में संतुलित और प्रभावी हो सके।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि माइक्रो टनलिंग पद्धति के लागू होने से मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। इस अत्याधुनिक तकनीक से जल निकासी प्रणाली अधिक वैज्ञानिक एवं टिकाऊ बनेगी, जिससे परिचालन सुगमता और यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना की विस्तृत अंतिम योजना (Final Plan) मार्च 2026 तक तैयार कर ली जाएगी, जिसके उपरांत चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वयन प्रारंभ किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

19 मिनट ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

42 मिनट ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

2 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

6 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

15 घंटे ago