Samastipur

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिलौत निवासी अशोक सहनी के पुत्र भोला सहनी तथा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव निवासी मोदी सहनी के पुत्र ब्रजेश सहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार, गोलीकांड में दोनों की संलिप्तता पाई गई है। इससे पूर्व इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बीते 7 दिसंबर को बटाई पर जमीन जोतने के विवाद को लेकर सिलौत में हिमांशु शेखर झा, हरिओम कुमार झा और अजय कुमार झा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद घायलों के बयान पर दस नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

7 घंटे ago