समस्तीपुर :- आज महानवमी है। पूरा देश मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना में लगे हैं। इस बीच समस्तीपुर बदमाशों ने एक किसान की हत्या कर दी है। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत फतेहपुर मुसहरी टोल में बाइक पर सवार बदमाशों ने किसान अरविन्द कुमार चौधरी (50 वर्ष) की गोली मार दी। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया गया है कि किसान अरविंद सब्जी बेचने के लिए ताजपुर स्थित मोतीपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली किसान की कनपटी में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक किसान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर के निवासी थे। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गयी है।
समस्तीपुर पुलिस अब इलाके में सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। इसी से संदिग्ध बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी गिरफ्तारी की जा सके। इसके लिए मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र ने पूर्व के विवाद को घटना का कारण बताया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
इधर, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा देने एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। माले के सरायरंजन प्रखंड सचिव राजकुमार पासवान के नेतृत्व में माले की एक टीम मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढाढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…