Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार को मधुबनी में हुए एक हत्याकांड मामले में समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन से भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी की गयी है, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस देर शाम मधुबनी रवाना हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार हथियार बरामदगी की भी सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने यह कारवाई टेक्निकल आधार पर लोकेशन के आधार पर की है।

बता दें कि बीते 21 जनवरी को सकरी थाना अंतर्गत एनएच- 27 पंचवटी से कन्हौली जाने वाले सड़क किनारे मोहनबढ़ियाम निवासी राजेश साहू के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू की किसी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक शिवम कुमार साहू उर्फ गोलू जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कहीं खाना डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे घेरकर नजदीक से सटाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मधुबनी पुलिस ने इस मामले में समस्तीपुर से बदमाशों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। इस मामले को लेकर मधुबनी पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया। इधर मुफस्सिल थाने में सभी आरोपियों को रखकर उनसे पूछताछ की गयी थी। इसके बाद देर शाम मुफस्सिल थाने से डीआईयू व सकरी पुलिस सभी को लेकर मधुबनी रवाना हो गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ पर भाजपाइयों में उत्साह, अबीर-गुलाल लगा मनाया जश्न

समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर रोसड़ा में जश्न, मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित महावीर चौक मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर ह’त्या, कई जख्मी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को…

7 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग! बिहार में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा…

11 घंटे ago

पीएम सूरज घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक…

11 घंटे ago

निशांत कुमार को खुद फैसला लेना है कि…नीतीश के बेटे की शपथ ग्रहण से दूरी पर क्या बोले बिजेंद्र यादव

बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जहाँ भाजपा और जदयू के…

12 घंटे ago