Samastipur

इस्तीफे के बाद से ही लापता पटोरी BPRO की पत्नी ने पुलिस से लगायी गुहार, जिला प्रशासन भी परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले में पटोरी प्रखंड के बीपीआरओ कुंदन कुमार ठाकुर अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से ही लापता हैं। बीते तीन दिनों से उनका कुछ पता नहीं है। उनके दोनों मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं। जिला प्रशासन द्वारा काफी खोजने के बाद भी उनका कोई पता-ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। डीएम रोशन कुशवाहा भी मामले को लेकर गंभीर हैं। उधर सोमवार की शाम वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी उनकी पत्नी स्नेहा सोनम ने पटोरी थाने में आवेदन देकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

बता दें कि वर्कलोड और सैलरी एवं भत्ते समय पर न मिलने से परेशान होकर बीपीआरओ ने तीन दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। पटोरी थाने में दिए गए आवेदन में स्नेहा सोनम ने लिखा कि उनके पति पटोरी प्रखंड के बीपीआरओ के पद पर कार्यरत हैं और मोहनपुर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे समाचार के द्वारा उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उनके पति ने तीन दिन पूर्व अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 4 अक्टूबर को इस्तीफा देने के बाद कहां गए, उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

स्नेहा ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे उनके मोबाइल पर कुंदन ने कॉल किया था। दोनों के बीच लगभग 57 मिनट तक बात हुई थी। कुंदन कुमार का हाजीपुर में भी घर है। वहीं से अपनी कार से पटोरी और मोहनपुर प्रखंड आते-जाते थे। पिछले 4 अक्टूबर से उनसे कोई बात नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें आवेदन मिला है। इस संबंध में गंभीरता से जांच के साथ ही कुंदन कुमार ठाकुर की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि पटोरी के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुंदन कुमार ठाकुर ने अपने सीनियर अधिकारियों पर अत्यधिक कार्य बोझ, दबाव, कम संसाधन के बीच काम कराने, वेतन लंबित रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपा था और इसकी प्रति बीडीओ, एसडीओ एवं डीएम को भी दी थी।

उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। पूर्व डिप्टी सीएम सह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर कुंदन ठाकुर का इस्तीफा पत्र पोस्ट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाए कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है। पदाधिकारी विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। बता दें कि अपने इस्तीफे में बीपीआरओ कुंदन कुमार ने आरोप लगाए कि उन्हें सैलरी टाइम से नहीं मिलती है। गाड़ी भाड़े का भुगतान 9 महीने से लंबित है, कार्य का दबाव बहुत ज्यादा है, पर्याप्त संसाधन न होना समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

समस्तीपुर के DM ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

3 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

3 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

18 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

18 घंटे ago