Samastipur

समस्तीपुर में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को करोड़ों रुपयों का किया गया वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री बिहार द्वारा ग्रामीण विकास अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को राशि हस्तांतरण किया गया। जिसका प्रतीकात्मक रूप से विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से राशि एवं चेक वितरण कार्यक्रम किया गया। जीविका परियोजना अंतर्गत राज्य स्तर पर सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 34 हजार लाभार्थियों को 113 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण, 48500 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 400 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण व 15314 स्वयं सहायता समूह को 537 करोड़ 33 लाख रुपये की बैंक ऋण की राशि का विभिन्न बैंकों के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।

जिला स्तर पर जिला परियोजना द्वारा सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 735 परिवारों को दो करोड़ 58 लाख 46 हजार रुपये का हस्तांतरण, 2562 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 26 करोड 35 लाख 40 हजार रुपये का हस्तांतरण एवं विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 305 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 11 करोड़ 47 लाख 50000 रुपये का विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण राशि का हस्तांतरण किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समस्तीपुर जिला को वित्तीय वर्ष में 2024-25 में कुल लक्ष्य 13489 निर्धारित किया गया है जिसके विरुद्ध जिला स्तर पर कुल 11789 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। कुल 9972 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 39 करोड़ 88 लाख 80 हजार रुपये का हस्तांतरण किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा प्रतीकात्मक रूप से सभी लाभुकों को राशि स्वीकृति पत्र एवं चेक प्रदान किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, निदेशक डीआरडीए आशुतोष कुमार, डीपीएम जीविका सहित संबंधित पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

53 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago