समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें भूमि एवं जमीनी विवाद से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल सात मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें पांच मामलों का त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता को भूमि विवादों के समाधान के लिए पारदर्शी एवं त्वरित मंच उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई के माध्यम से लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…