Samastipur

डिक्की तोड़ चुराये गये रुपयों को समस्तीपुर पुलिस ने कटिहार से किया बरामद, कोढ़ा गिरोह के सदस्य ने दिया था घटना को अंजाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर थाने की पुलिस ने डिक्की तोड़ 90 हजार रुपये चुराने के मामले में 48 घंटे के अंदर कटिहार से चुराये गये रुपये में से कुछ राशि बरामद करने में सफलता पाई हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच के क्रम में कटिहार के नयाटोला जुरावगंज गांव में महेंद्र यादव के घर छापेमारी कर चोरी रुपयों में से 49500 रुपए बरामद किया गया। हालांकि आरोपी नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि आरोपी कोढ़ा गिरोह का सदस्य है। बता दें कि खानपुर के कादरचक गांव के प्रेमलाल राम 4 अक्टूबर को झिल्ली चौक स्थित यूनियन बैंक में काम से गया था। बैंक से बाहर निकलने के बाद उसकी बाइक की डिक्की से रुपये गायब था। इसके बाद पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छापेमार दल में अपर थानाध्याक्ष अश्वथामा कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago