Samastipur

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखा है। मामला विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. गीता कुमारी के स्थानांतरण से जुड़ा है। 18 मई 2025 को उनका स्थानांतरण केला अनुसंधान केंद्र, गोरौल, वैशाली कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

सुनवाई के बाद एकलपीठ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। बाद में 20 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर कुलपति को स्थानांतरण की शक्ति प्रदान की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने लेटर्स पेटेंट अपील दायर की। आठ सितंबर को हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए पूर्व आदेश बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि स्थानांतरण आदेश के समय कुलपति के पास कर्मचारियों के स्थानांतरण की वैधानिक शक्ति नहीं थी। बाद में मिली शक्ति का इस्तेमाल मई 2025 के पुराने आदेश को वैध ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

52 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

20 घंटे ago