Samastipur

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद दियारांचल के लोगों की चिंता कम नहीं हो रही है। जलस्तर में गिरावट की रफ्तार बेहद धीमी रहने से बाढ़ प्रभावित लोगों में अब भी संशय बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि यदि नदी के जलस्तर में इसी तरह मामूली कमी होती रही तो प्रभावित इलाकों से पानी निकलने में काफी समय लग सकता है। जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को होने की चिंता लोगों को सता रही है।

सरारी स्थल स्थित गंगा घाट पर पिछले 12 घंटे के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में महज पांच सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर में मामूली कमी को देखते हुए दियारांचल के लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पूर्व से प्रभावित गांव में बाढ़ का पानी अब भी घरों, सड़कों और खेतों में जमा है। पानी की धीमी निकासी के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए नाव अथवा अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

दियारांचल के पतसिया, सुलतानपुर, कुरसाहा, हरैल, चापर, आनंदगोलवा सहित दर्जनों अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जलस्तर में गिरावट शुरू होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही बाढ़ के पानी से राहत मिलेगी, लेकिन गिरावट की धीमी गति ने उनकी चिंता फिर बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर भले ही नीचे जा रहा है, लेकिन जमीन पर इसका असर फिलहाल बहुत कम दिखाई दे रहा है।

दुबहा पंचायत के विभिन्न गांव मे बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए मोहिउद्दीननगर प्रशासन की ओर से पंचायत में आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर सामुदायिक किचेन का संचालन किया जा रहा है। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए नियमित रूप से भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जा रहा है। सामुदायिक किचेन का किया जा रहा संचालन: मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच भोजन वितरण का कार्य तेज कर दिया गया है। बुधवार तक प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर 05 सामुदायिक रसोई घर का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन किचेन में बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

11 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

12 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

12 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

1 दिन ago