Samastipur

मऊ दियारा विशनपुर गांव में काव्य तरंग कार्यक्रम का आयोजन, कवियों की प्रस्तुति पर लोट पोट हुए श्रोता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ दियारा विशनपुर गांव में मंगलवार को यूथ ब्रिगेड टीम की ओर से काव्य तरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मुखिया श्रीराम राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे कई नामचीन कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि व साहित्यसेवी श्रीराम राय ने स्वरचित रचना वोट चाहे किसी को मिल जाए, नीतीश ही रहेंगे सरकार में… के माध्यम से राजनैतिक परिस्थितियों पर करारा व्यंग बाण चलाया।

वरीय साहित्यकार व कवि मिंटू झा मर्मज्ञ ने करूं मैं कौम की सेवा, पड़े चाहें लाखों दुःख,अगर फिर जन्म लूं आकर तो भारत में ही हो आना.. सुनाकर श्रोताओं को अपनी मातृभूमि भारत की वैश्विक महत्ता को रेखांकित किया। हास्य व्यंग के चर्चित कवि भोला सुरंगी उर्फ भोला महतो ने प्रखर कवि लाला अमर अघोरी की चर्चित रचना चल मुसाफिर चल, तेरा चांद अब गया है ढ़ल, कलम तेरी खामोश हो गयी, जमीं भी हो गई अब दलदल, सफर तेरा आखिरी हैं, वक्त भी रहा करवटें बदल सुना कर अहंकारित मानवीय सरोकार को विमर्श कृपा दृष्टि प्रदान करने की अपील की।

कवि व युवा गजलकार कुमार अमरेश ने रिश्वत की कमाई हैं बरकत कहां से होंगी… के जरिए वर्तमान परिदृश्य को प्रतिबिंबित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय मंचों पर सुर्खियां बटोर चुकी कवियित्री प्रीति प्रियांशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन चर्चित उद्घोषक मिंटू झा ने किया। दूसरे सत्र में आयोजित कार्यक्रम में भोला सुरंगी को अतिथियों द्वारा राष्ट्र कवि दिनकर साहित्य रत्न सम्मान, मिंटू मर्मज्ञ को मिथिला विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत यूथ ब्रिगेड टीम के संयोजक पदमाकर सिंह लाला ने किया। मौके पर सौरव वाचस्वपति, राहुल रमण, आलोक मिश्रा, सुरेश शिनोई, सर्वेश कुमार, शुभंकर आदि कवियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा समस्तीपुर शहर, ताजपुर रोड से निकली शोभा यात्रा रही आकर्षण का केन्द्र

समस्तीपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में एक…

16 मिनट ago

नीतीश के पुत्र न‍िशांत ने ठुकराया पद! अब ये दो चेहरे बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम

बिहार में नई सरकार अस्तित्‍व में आ रही है। सीएम के रूप में सम्राट चौधरी…

60 मिनट ago

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए, विजय सिंहा ने रखा प्रस्ताव

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया…

2 घंटे ago

सच्चे प्रेम से मिटती हैं जीवन की सभी बाधाएं : पंडित देव कृष्ण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के पतैली गांव में आयोजित श्री राम महायज्ञ इन दिनों पूरी…

3 घंटे ago

प्लस-2 तिरहुत एकेडमी परिसर में पुराने हॉस्टल भवन को तोड़ने से पहले एनओसी नहीं लेने पर समस्तीपुर नगर निगम जारी करेगा नोटिस

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर वार्ड संख्या-32 स्थित प्लस टू तिरहुत एकेडमी परिसर में पुराने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हाथ और कान कटे; तीन छोटे-छोटे बच्चे व गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में रविवार रात थ्रेसर…

7 घंटे ago