Samastipur

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मिलने पर 5 वर्षों के लिए परीक्षाओं में भाग लेने से कर दिया जाएगा वंचित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित होने वाली अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (TRE- 2.0) की तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभा कक्ष में की गई। यह परीक्षा दिनांक 8 दिसंबर को 8 परीक्षा केंद्रों, दिनांक 9 दिसंबर को 17 परीक्षा केंद्रों एवं 10 दिसंबर को 01 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में 12:00 बजे मध्यान से 2:30 बजे अपराह्न तक संचालित होगी।

बैठक के दौरान बताया गया कि इस परीक्षा से संबद्ध सभी उम्मीदवार अपना ई- एडमिट कार्ड आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली में अतिरिक्त ई – एडमिट लेकर उपस्थित होना है, जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक को हस्ताक्षरित करते हुए समर्पित करना है।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गजट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, किसी भी प्रकार की घड़ी इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेसर एवं ब्लेड जैसे सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग को परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश 9:30 बजे पूर्वाह्न से शुरू होगा। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पहले अर्थात 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं पर लागू है। यदि कोई उम्मीदवार इस अधिनियम के किसी उपबंध का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो नियमानुसार आवश्यक कठोर करवाई की जाएगी।

इस दौरान राजेश कुमार सिंह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन – सह- सहायक परीक्षा संयोजक, महमूद आलम विशेष कार्य पदाधिकारी, विष्णु देव मंडल जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पवन कुमार मंडल, सामान्य शाखा प्रभारी और सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

19 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago