समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े उप मुख्य पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान के पास की है। मृतक की पहचान रोसड़ा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद बबीता देवी के पति अरुण महतो के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने घर से पैदल रोसड़ा स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तभी दुर्गा स्थान के पास चाय दुकान पर पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को आनन – फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ हसनपुर – समस्तीपुर मुख्य मार्ग को महावीर चौक के पास जाम कर दिया है।
इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि रोसड़ा शहर में शराब कारोबारी काफी सक्रिय है। जिसमें प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है। मृतक लगातार शराब कारोबारी और स्थानीय प्रशासन के गठजोड़ को लेकर आवाज उठाते रहते थे। इसी कारण उनकी हत्या की गई है।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…