Categories: Uncategorized

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी शहरी निकायों में 15 से 20 अप्रैल के बीच सशक्त स्थायी समिति के चुनाव कराए जाएंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी। मतगणना के ठीक बाद निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

चुनाव संबंधित जिले के डीएम की देखरेख में होंगे। वर्तमान में बिहार में 19 नगर निगम सहित 264 निकाय हैं। यहां सशक्त स्थायी समिति का चुनाव वार्ड पार्षद के मत से करने का आदेश पहले ही हो चुका है। अब विभाग ने चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है। वार्ड पार्षद, रिक्तियों के लिए क्रमांकित मतपेटियों में गुप्त रूप से मत डालेंगे। संबंधित जिलाधिकारी निकाय की सशक्त स्थायी समिति की प्रत्येक रिक्ति के लिए एक सहायक निर्वाचन पदाधिकारी तथा निर्वाचन में सहयोग करने वाले अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों की तैनाती करेंगे।

चुनाव के लिए डीएम सभी वार्ड पार्षदों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व चुनाव की तिथि, समय और स्थान की सूचना देंगे। इस संबंध में नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि निर्वाचन की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी अभिलेख अगले चुनाव तक सुरक्षित रखे जाएंगे। निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

सरकार ने किया था कानून में संशोधन

बता दें कि पूर्व में नगर निगम, नगर पालिका आदि में मेयर या चेयरमैन ही सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन करते थे। इस कारण उन पर पक्षपात के आरोप लगते। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए बिहार सरकार पिछले साल नगर पालिका कानून में संशोधन हेतु अध्यादेश लेकर आई थी। इसके तहत नगर निकाय के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चयन संबंधित पार्षदों के गुप्त मतदान के द्वारा बहुमत के आधार पर जिला पदाधिकारी के पर्यवेक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण में किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

2 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

3 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

4 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

16 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

16 घंटे ago