समस्तीपुर : समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई । जब सड़क पर एक शख्श नग्न स्थिति में राह चल रही महिलाओं को देखकर उसे पकड़ने लगा और अश्लील हरकत करने लगा। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम में शामिल महिला सिपाही से भी उसने अश्लील हरकत शुरू कर दिया। उसके इस हरकत से महिला सिपाही भी वहां से भागती नजर आई।
घंटो चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिये वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बारह पत्थर मोहल्ले के मंटू साह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाने की धमकी दे रहा था । हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पुलिस के पहुंचने पर शख्श ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई। जिसके बाद किसी तरह उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी तो उसने खुद को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। इसके बाद उसने सड़क पर नग्न होकर भागते हुए कई महिलाओं के साथ नंग- धरंग अवस्था में बदसलूकी भी की। बाद में किसी तरह पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…