Categories: Uncategorized

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान मंडल की कुल आय 1488.06 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 23.06 प्रतिशत अधिक है। लगातार चौथे वर्ष आय में वृद्धि दर्ज की गई है।

यात्री सेवाओं के क्षेत्र में भी मंडल ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2025-26 में कुल 608.34 लाख यात्रियों ने समस्तीपुर मंडल की सेवाओं का लाभ उठाया, जो पिछले वर्ष के 506.41 लाख की तुलना में 20.13 प्रतिशत अधिक है।

आरक्षित श्रेणी में 25 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि

आरक्षित श्रेणी में 88.88 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 25.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अनारक्षित श्रेणी में 519.46 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष से 19.29 प्रतिशत अधिक है।

यात्री आय में भी तेज बढ़त

मंडल की कुल यात्री आय 1220.23 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27.90 प्रतिशत अधिक है। इसमें पीआरएस से 747.10 करोड़ और नन-पीआरएस से 473.13 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

यात्री सुविधाओं में सुधार का असर

मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय और डिजिटल सूचना प्रणाली में लगातार सुधार किया गया है। इन प्रयासों का सकारात्मक असर यात्रियों की संख्या में वृद्धि के रूप में सामने आया है।

माल ढुलाई और अन्य आय में योगदान

माल ढुलाई से मंडल को 213 करोड़ रुपये की आय हुई, जो लगभग स्थिर रही। अन्य कोचिंग आय 32.26 करोड़ रही, जिसमें 24.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सहायक आय 22.57 करोड़ रही, जिसमें 37 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टिकट जांच से 56.84 करोड़ की वसूली

राजस्व संरक्षण के तहत चलाए गए टिकट जांच अभियान में 7.93 लाख मामलों की जांच की गई, जिससे 56.84 करोड़ रुपये की आय हुई। यह लक्ष्य से अधिक उपलब्धि मानी जा रही है।

टीम वर्क को दिया गया श्रेय

मंडल प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना और समर्पण को दिया है। साथ ही भविष्य में बेहतर सेवाएं और राजस्व वृद्धि बनाए रखने का भरोसा जताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

2 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

3 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

4 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

16 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

16 घंटे ago