टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया..। हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। ये बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कही है। जगदानंद बुधवार को पार्टी दफ्तर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि- भारत गुलाम किसके समय में हुआ..क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे..लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे। ये लोग तो उस समय नहीं थे। बल्कि टिका लगाकर घूमने वाले लोग थे।
जगदानंद सिंह ने कहा कि- हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। यदि इस देश को किसी ने गुलाम बनाया है तो टीका लगाकर घूमने वालों ने बनाया है। उस समय कोई लालू प्रसाद, राम मनोहर लोहिया या कर्पूरी ठाकुर नहीं थे। इन्हीं लोगों की वजह से देश गुलाम बना।
इसके आगे जगदानंद सिंह ने कहा कि- 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को राज मिल गया था। जनता ने बता दिया था कि बिहार में वही राज करेंगे। हो सकता है तकनीकी कारणों से या बेइमानी से बात नहीं बन पाई। लेकिन, अब तेजस्वी के फैसले को और मजबूती से आगे ले जाना है। मुल्क की समस्या और अपनी समस्या में ज्यादा फर्क नहीं है। इसलिए हमलोगों को एकजुट रहना है और मुल्क की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देना है।
इधर, इंडिया-भारत विवाद के बीच नीतीश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि- भाजपा व उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। हमें भारत कहने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जबसे विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया ऐलान किया गया है तबसे भाजपा को इंडिया शब्द से आपत्ति होने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस का मंसूबा कभी भी सफल नहीं होगा। हम सदन से लेकर सड़क तक भाजपा के संविधान विरोधी कृतियों का मुखालफत करते रहेंगे।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…