Samastipur

समस्तीपुर में टला ट्रेन हादसा, जानकी एक्सप्रेस से टकरायी भैंस; ट्रेन के झटके से महिला का हाथ टूटकर लटका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर बड़ा हादसा टल गया है। जहां अंगारघाट स्टेशन के समीप जयनगर से कटिहार जा रही जानकी एक्सप्रेस से टकरा कर एक भैंस कट गयी। हालांकि, ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गयी। इस दुर्घटना में एक महिला का हाथ ट्रेन के झटके से टूट कर लटक गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। महिला की पहचान अंगार पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी रामाशीष पासवान की पत्नी 45 वर्षीय मुखो देवी के रूप में की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7.30 बजे जानकी एक्सप्रेस जयनगर से कटिहार जा रही थी। वहीं अंगारघाट रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिगनल के समीप एक महिला भैस चरा रही थी। भैस के गले में बंधी रस्सी महिला के हाथ में थी। जानकारी के अनुसार जानकी एक्सप्रेस जैसे ही पूर्वी आउटर के समीप पहुंची कि घास चर रही भैंस पटरी पर आ दौड़ने लगी। पीछे से ट्रेन आ रही थी।

महिला उसे पटरी से खींच कर अलग करने का जी-तोड़ प्रयास कर रही थी पर कामयाबीन नहीं मिली। लेकिन जब तक उसे हटाती तब तक ट्रेन भैस से टकरा गई। जिससे भैंस कट कर मर गई वहीं ट्रेन के झटके से महिला का रस्सी वाला हाथ टूट कर झूलने लगा। दर्द के मारे महिला वहीं कराहने लगी। उसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago