Bihar

‘नीतीश जी गठबंधन के लोग आपको PM उम्मीदवार बना रहे हैं या नहीं’- सम्राट चौधरी का CM से सवाल

बिहार में सियासी सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. यही कारण है कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी सरकार और सीएम नीतीश कुमार को लेकर हमलावर होती जा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश सरकार से एनडीए से अलग होने सहित सूबे में विधि व्यवस्था, शिक्षक नियोजन का मामला व अन्य मुद्दों को लेकर सवाल खड़ा किया है.

पीएम पद की उम्मीदवारी के लिए छोड़ा एनडीए :

शिक्षकों के मसले पर सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए इस बात की वकालत की है कि शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए. वहीं उन्होंने पूछा कि जिस तरह आपने एनडीए को छोड़ा, तो लोगों को लगा की आप गठबंधन से पीएम को उम्मीदवार होंगे और आपने कहा भी था, लेकिन अब क्या हो गया. अब कुछ हुआ ही नहीं.

“बिहार के लोगों को नीतीश कुमार ने कहा था कि हम इसलिए एनडीए छोड़ रहे है कि मुझे प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाएगा, उन्हें पीएम पद का सपना दिखाया गया था. आज उस सपने का क्या हुआ? मैं तो नीतीश बाबू से पूछूंगा की आपको गठबंधन के लोग पीएम पद का उम्मीदवार बना रहे है या नहीं”.- सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी 

‘बिहार में कानून का राज समाप्त’ :

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि आज बिहार बर्बाद हो रहा है. कानून का राज समाप्त हो गया है. विधि- व्यवस्था समाप्त है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सभी मामलों में भाजपा को संघर्ष करना पड़ रहा है. जहरीली शराब से जब लोग मरे, भाजपा ने मुआवजा देने के लिए आंदोलन किया. इस पर सरकार को झुकना पड़ा. अति पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने की बात हुई,उसमें भी नीतीश सरकार को झुकना पड़ा.

‘शिक्षकों के मामले में सरकार को झुकना होगा ‘:

आगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातीय सर्वेक्षण में भी भाजपा का समर्थन रहा है. इसलिए मैं नीतीश कुमार से बार बार कहना चाहता हूं कि रिपोर्ट जल्द जारी कीजिए. सरकार रिपोर्ट जारी नहीं कर रही है. शिक्षकों के मामले में भी सरकार को झुकना पड़ेगा. उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देना होगा तथा उन्हें वही वेतनमान देना होगा जी बीपीएससी से बहाल शिक्षकों को मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago