Samastipur

सुर संग्राम के मुंबई मेगा ऑडिशन के लिए समस्तीपुर के किशन मल्लिक का हुआ चयन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला हमेशा से सांस्कृतिक, राजनैतिक और शैक्षणिक रूप से धनी रहा हैं। यहां के युवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके है। मिशन चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 में अहम भूमिका निभाने वाले पूसा के लाल अमिताभ हो या संगीत के क्षेत्र में पटोरी के लाल अमरजीत जयकार हो या क्रिकेटर अनुकुल राय, गायिका स्नेह उपाध्याय जिसने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया।

इसी तरह समस्तीपुर शहर के अंबेडकर नगर वार्ड संख्या-23 निवासी किशन कुमार मल्लिक ने भोजपुरी सिनेमा द्वारा भागलपुर में आयोजित सुर संग्राम (दंगल सुरों का) के ऑडिशन में लगातार तीसरे राउंड में भी सबको पछाड़ते हुए मुंबई मेगा ऑडिशन के लिए अपना जगह कायम किया। इस कामयाबी पर शहरवासियों ने उन्हें बधाई दिया है। मुंबई मेगा ऑडिशन दर्जनों सितारों (मनोज तिवारी, कल्पना, निरहुआ) के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।

आपको बताते चले कि इन्होंने कई छोटे बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपना परचम लहराया है। 2017 में आयोजित यूथ फेस्टिवल, 2015 में बिहार आइडियल, समस्तीपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम, बिहार दिवस जैसे कई कार्यक्रमों के अलावा टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल, राइजिंग स्टार जैसे कई बड़े शो में भी हिस्सेदारी रही है। बताते चलें कि इनका खुद का एक म्यूजिक अकादमी भी चलता है। मुंबई मेगा ऑडिशन के लिए किशन कुमार मल्लिक 23 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना हो गये है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago