समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर 12 पत्थर चौक पर घंटो दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, नग्न स्थिति में एक शख्स ने बीच सड़क पर लगाई दौड़, राह चलती महिलाओं को गलत तरीके से पकड़ रहा था

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई । जब सड़क पर एक शख्श नग्न स्थिति में राह चल रही महिलाओं को देखकर उसे पकड़ने लगा और अश्लील हरकत करने लगा। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम में शामिल महिला सिपाही से भी उसने अश्लील हरकत शुरू कर दिया। उसके इस हरकत से महिला सिपाही भी वहां से भागती नजर आई।

घंटो चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिये वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बारह पत्थर मोहल्ले के मंटू साह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाने की धमकी दे रहा था । हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

मौके पर पुलिस के पहुंचने पर शख्श ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई। जिसके बाद किसी तरह उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी तो उसने खुद को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। इसके बाद उसने सड़क पर नग्न होकर भागते हुए कई महिलाओं के साथ नंग- धरंग अवस्था में बदसलूकी भी की। बाद में किसी तरह पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150