समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां रघुकण्ठ गांव के बगीचे से एक अधेड़ को जख्मी हालत में बरामद किया गया। बताया गया है कि अधेड़ को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस की टीम पहुंचकर जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार लगुनियां रघुकंठ गांव में शुक्रवार की सुबह लोग शौच करने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगीचे में खून से लथपथ एक अधेड़ को पड़ा देखा। लोगों ने पास में जानकर देखा तो अधेर को जिंदा पाया। जो अपने जख्म के दर्द से कहर रहा था।
इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी अधेड़ को गंभीर हालत में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस गयी थी। उसकी पहचान नही हुई है। किसी धारदार हथियार से जख्मी किया गया प्रतीत हो रहा है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…