Samastipur

महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एंड्रॉयड एप्प “रक्षक” का निर्माण करने में समस्तीपुर जिले के छात्रों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : जिले के दो छात्रों ने महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एंड्रॉयड एप्प “रक्षक” का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान किया। इनमें सरायरंजन प्रखंड के मनिका निवासी सुरेंद्र मोहन कंठ के पुत्र अवनीश सत्यम तथा विद्यापतिनगर के बलकृष्णपुर मड़वा निवासी मुकेश कुमार के पुत्र सुशांत कुमार शामिल हैं।

इन दोनों ने दसवीं तक की शिक्षा जिले के दलसिंहसराय से ही प्राप्त किया है। ये दोनों फिलहाल ए एन कॉलेज, पटना से बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं और इन्होंने इसी कॉलेज के तीन अन्य छात्र आदर्श कुमार, ऋषभ आनंद, निशांत कुमार के साथ इस एप निर्माण में सराहनीय भूमिका निभाई।

इस एप की जानकारी देते हुए अवनीश ने बताया कि इसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से किसी भी एंड्रॉयड फोन में मुफ्त इंस्टॉल किया जा सकता है। यह प्रयोग करने में भी बहुत ही आसान है। इसे महिला सुरक्षा के मद्देनजर बनाया गया है किंतु यह सीनियर सिटीजन या किसी के लिए भी मददगार सिद्ध हो सकता है। इस एप की मदद से राह चलते या किसी भी स्थान पर खतरा महसूस होने पर फोन को जोर से शेक (हिलाने) पर एक मैसेज और लोकेशन संबंधित मोबाइल नंबर पर स्वतः चला जायेगा, जिससे इस एप के संचालक को तत्काल सहायता मिल सकता है।

इस एप की जानकारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह पटना लोकसभा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने आवास पर इन छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने इस एप की प्रसंशा करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के दिशा में एंड्राइड एप्प “रक्षक” एक सराहनीय प्रयास है।

बिहार के बच्चों द्वारा बनाया गया यह एप्प राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेगा। साथ ही उन्होंने विस्तारपूर्वक एप्प के विषय में चर्चा कर छात्रों की सराहना करते हुए इस एप्प को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का आश्वासन भी दिया। वहीं इन छात्रों के प्राध्यापक सुनील कुमार, प्रमोद कुमार सहित बीसीए विभागाध्यक्ष मनीष कुमार ने भी इनका प्रोत्साहन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

6 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

8 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

21 घंटे ago