Samastipur

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता की ह’त्या की, बचाने पहुंची मां पर भी किया वार, गंभीर रूप से मां जख्मी; पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज युवक ने कुदाल से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी पुत्र ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव के मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है, जबकि आरोपित उनका मांझिल पुत्र मोहम्मद अरमान बताया गया है।

मृतक के छोत्रे पुत्र मो. अरबाज के अनुसार, उसका भाई मो. अरमान सूखे नशे का आदी है। सोमवार को उसने नशे के लिए पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा और माता-पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल के वार से मो. इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी रूबीना खातुन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

जानकारी के अनुसार मृतक के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि दो पुत्र घर पर ही रहते हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा नीचे आया तो उसने पिता को गंभीर हालत में पाया। इसके बाद वह उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मृतक के छोटे पुत्र मो. अरबाज ने बताया कि उसका भाई सूखे नशे का आदी है। सुबह नशे के लिए पैसे मांगने पर पिता ने उसे पैसे नहीं दिए थे। रात में घर लौटने के बाद वह माता-पिता से झगड़ने लगा और इसी दौरान कुदाल से पिता पर हमला कर दिया। मां बचाने गईं तो उन्हें भी मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों का कहना है कि लगातार सूखे नशे के सेवन के कारण अरमान की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाने पुलिस मौके पर पहुंची और मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रभारी सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी था। नशे की हालत में उसने घटना को अंजाम दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सदर DSP का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 मिनट ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

6 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

7 घंटे ago

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

8 घंटे ago