Bihar

बिहार के युवक को अरबी न जानने की सूडान में खौफनाक सजा, सेना के जवान ने सिर में मार दी गोली

सीवान के रहने वाले एक युवक को सूडान में अरबी न जानने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. युवक की हत्या दो जुलाई को ही कर दी गयी थी. उसे सेना के जवान ने पूछताछ के दौरान गोली मार दी.

बताया जा रहा है कि सूडान में सेना के जवान ने सीवान जिले के दरौंदा थाने के कोथुआ सारंगपुर गांव के बच्चा साह के 25 वर्षीय वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार साह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. अरविंद नौकरी के लिए चार फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर मामा के साले के साथ दिल्ली से सूडान के ओमदूरमान पहुंचा. अरविंद ओमदूरमान के एक अस्पताल में दवा वितरण का काम करने लगा. उसने वीजा छह माह के लिए बढ़वा लिया था. पांच दोस्तों के साथ सूडान के ओमदूरमान में वह रहता था.

जानकारी मिली है कि दो जुलाई की सुबह 10 बजे सूडानी सेना के जवान पहुंचे और हथियार दिखाकर नीचे पीठ के बल लिटा दिया. अरबी भाषा की जानकारी होने की बात पूछी. अरविंद को अरबी नहीं आती थी. इसके बाद सूडान के सेना के जवान ने अरविंद पर गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. इसी दौरान एक सूडान का नागरिक पहुंचा और उसके अन्य दोस्तों को बचा लिया. उसके साथियों ने अरविंद के शव को वहीं दफना दिया. घटना के बाद मामा के साले ने वाट्सएप के माध्यम से परिजनों को इसकी जानकारी दी. इससे परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, सीओ दीनानाथ कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी जुटायी जा रही है.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मामा के माध्यम से पता चला कि अरविंद की हत्या कर दी गयी है. इसके बाद हमने दूतावास में बात करने की कोशिश की है. अरविंद के परिजनों ने बताया कि घर में पैसी की परेशानी थी. परिवार के कुछ लोग विदेश में कमा रहे थे. ऐसे में हमने एक एजेंट की मदद ली. एजेंट ने दुबई भेजने की बात कह सूडान भेज दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

22 घंटे ago