Samastipur

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित टेंगराहा निवासी मंजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बिथान थाना पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

बताया जाता है कि विगत माह पंच शक्ति मशीनरीज दुकान पर मोटरसाइकिल पार्ट्स लेने के दौरान मंजेश कुमार का दुकानदार के साथ विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद दुकान पर फायरिंग किये जाने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद दुकानदार की ओर से बिथान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। बिथान थाना कांड संख्या 124/26 में टेंगराहा निवासी मंजेश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टेंगराहा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर मंजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि पंच शक्ति मशीनरीज दुकान पर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपित टेंगराहा निवासी मंजेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित से आवश्यक पूछताछ की जा रही है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

2 घंटे ago

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

11 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

18 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

24 घंटे ago