समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षक और उनकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में सड़क पर गिरी बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता और माता घायल हो गए। मृत बच्ची की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर महुली वार्ड-2 निवासी शिक्षक आशुतोष रंजन की पुत्री श्रेया (8 वर्ष) के रूप में हुई है। आशुतोष रंजन सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर युसूफ एससी में शिक्षक हैं। वह समस्तीपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी श्रेया सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी।
परिजनों के अनुसार, श्रेया चौरचन पर्व के दौरान अपने गांव गई थी। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। इस कारण परिवार के लोग उसे वापस स्कूल भेज रहे थे। सुबह वह अपने पिता के साथ स्कूटी से समस्तीपुर आ रही थी, जबकि उसकी मां दूसरी गाड़ी से पीछे चल रही थीं। इसी दौरान हरपुर एलौथ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद शिक्षक सड़क किनारे कच्ची जमीन पर जा गिरे, जबकि श्रेया सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
श्रेया के चाचा ने बताया कि वह पर्व के मौके पर गांव आई थी। मंगलवार को परीक्षा होने के कारण उसे स्कूल भेजा जा रहा था। पिता उसे स्कूटी से लेकर समस्तीपुर आ रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…
समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…