Samastipur

रोसड़ा की युवती का फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर अपलोड कर दी अश्लील फोटो, मामला दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर की एक युवती को बदनाम करने को लेकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाया गया। फिर उसके माध्यम से अश्लील तस्वीरें व आपत्तिजनक मैसेज भी किया गया। मामला सामने आते ही पीड़िता ने रोसड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि बीते 20 अप्रैल को उसे मामले का पता तब चला जब उसके नाम की फर्जी आईडी से उसे सोशल मीडिया पर मैसेज प्राप्त होने लगा। पीड़िता ने जब इसकी तहकीकात की तो पता चला कि साइबर बदमाशों ने उसके नाम की दो फर्जी आईडी बना रखी है, जिस पर अश्लील फोटो अपलोड किया गया है।

साथ ही उक्त आईडी से लोगों को आपत्तिजनक मैसेज किया जा रहा है। इस प्रकरण के बाद से पीड़िता ने खुद को काफी दहशतजदा बताया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी बार-बार इस तरह की हरकतें कर रहा है। उसने पहले बीते 20 अप्रैल को एक फर्जी आईडी बनायी, फिर उसने 23 अप्रैल को भी पीड़िता के नाम से एक फर्जी आईडी बना डाला। हालांकि पीड़िता ने उसका यूआरएल कॉपी कर पुलिस को उपलब्ध कराया है।

उसने कहा है कि उसके साथ हर दिन ऐसा होने पर वह दिमागी रूप से परेशान हो चुकी है। वह जानना चाहती है कि ऐसा कौन व्यक्ति जो उसके साथ यह सब कर रहा है। उसे डर सता रहा है कि भविष्य में कभी उसके लिए वह खतरा न बन जाए। आवेदन में अज्ञात को आरोपित किया गया है। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान एसआई रामाशीष कामती के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। तकनीकी सेल के जरीए आईपी एड्रेस को ट्रैक किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

14 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago