Samastipur

हत्या मामले में समस्तीपुर जेल में बंद एक और विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम, बीते 3 दिनों के अंदर दो बंदी की मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में बंद हत्या मामले का विचाराधीन बंदी श्याम कुमार उर्फ ढनढन (25 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। बताया गया है कि श्याम चकमहेसी थाना क्षेत्र के गणेश पासवान का पुत्र है। वह गत वर्ष 2 सितंबर से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। श्याम का शव हाजीपुर सदर अस्पताल में रखा गया है।

जानकारी अनुसार श्याम को गत 24 अप्रैल को अचानक मंडल कारा में दौरा पड़ने के बाद सदर अस्पताल लाया गया था। वह अजीब सा विहेब कर रहा था। उसके शरीर में एठन थी। वह सिर्फ चिल्लाया जा रहा था। सदर अस्पताल में तीन-चार सिपाही द्वारा उसे पकड़ कर रखा गया था। बावजूद वह संभल नही रहा था। बाद में डीएस के नेतृत्व में बनाई गई मेडिकल टीम द्वारा उसे बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया था।

लेकिन देर शाम तक वह सदर अस्पताल में ही था। इसके बाद उसी रात को उसे मानसिक अस्पताल कोईलवर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि स्थिति में सुधार के बाद उसे मंगलवार को पुन: वापस लाया गया। लेकिन मंगलवार रात पुन्: स्थिति बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हाजीपुर के पास उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना था कि बीमारी का लक्ष्ण नशे की आदी जैसा था।

तीन दिनों के अंदर दूसरे बंदी की मौत :

यहां बता दें कि एक सप्ताह के दौरान मंडल कारा में दूसरे विचाराधीन बंदी की मौत हुई है। इससे पूर्व शराब मामले में बंद शहर के सोनवर्षा मोहल्ला के ललन साह की मौत 22 अप्रैल की रात डीएमसीएच दरभंगा में हो गई थी।

जानकारी अनुसार शराब मामने में मुफस्सिल पुलिस ने उसे 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जेल भेजे जाने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उसे वापस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सदर अस्पताल गेट पर मिरगी आने पर बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे डीएमसीएच ले जाया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

47 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

55 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

58 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago