रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल की छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य 6-6 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह गाड़ी मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गंतव्य को जाएगी.
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04, 11, 18 एवं 25 मई तथा 01 एवं 08 जून 2023 (गुरुवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन 00.20 बजे इटारसी पहुंचकर, 00.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर 21.15 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्प्रेस स्पेशल ट्रेन 05, 12, 19 एवं 26 मई तथा 02 एवं 09 जून (शुक्रवार) को समस्तीपुर स्टेशन से 23.20 बजे प्रस्थान करगी, जो अगले दिन 19.55 बजे इटारसी पहुंचकर 20.05 बजे इटारसी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी.
इस गाड़ी में 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे.
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी.
पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…
मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…