पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी (बिहार) जिले में जश्न मनाया जा रहा है. नेपाल के नए प्रधानमंत्री का ननिहाल सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर प्रखंड के भनस्पटी गांव में है. बालेन शाह के उनके प्रधानमंत्री बनने की खबर पर खुशी का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, बालेन बचपन में अपने पिता रामनारायण शाह के साथ अक्सर भनस्पटी आया करते थे. रामनारायण शाह की पहली शादी इसी गांव में हुई थी, जिससे यह रिश्ता और गहरा हो गया.
बालेन की बहन अनामिका ने बताया कि वह काठमांडू में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद भाई से बातचीत नहीं हो पाने का मलाल है. गांव के बुजुर्ग भावुक होकर कह रहे हैं, “जिस बच्चे को हमने गोद में खिलाया, आज वही देश का प्रधानमंत्री बन गया,” यह उनके लिए गर्व का क्षण है.
इसी के साथ भारत-नेपाल के बीच प्रसिद्ध “बेटी-रोटी” की कहावत फिर जीवंत होती दिख रही है. बालेन शाह की जीत से गांववासियों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. साथ ही भारत-नेपाल के बीच आपसी सहयोग भी बढ़ेगा. बता दें कि चुनाव परिणामों की बात करें तो 165 सीटों में से रासोपा ने 125 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. इस जीत में केपी शर्मा ओली जैसे दिग्गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा.
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…