Politics

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। लगातार चौथी बार वह सात मई, 2024 को विधान परिषद के सदस्य बने थे, जिसका कार्यकाल छह मई 2030 को पूरा होना था। इसी बीच मुख्यमंत्री 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। वह पहली बार हरनौत विधानसभा सीट से 1985 में विधायक निर्वाचित हुए थे।

इसके बाद नौंवी लोकसभा के लिए वर्ष 1989 में चुने गये। वह पहली बार राज्यसभा में जा रहे हैं। उम्मीद है कि दस अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इधर मुख्यमंत्री आवास में रविवार की शाम को जदयू के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे और सीएम से बात की। इन नेताओं में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आदि नेता शामिल थे।

नितिन नवीन भी आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे

इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस कारण वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। नितिन बांकीपुर सीट से पहली बार वह वर्ष 2006 में विधायक बने थे, तब से वह लागतार इस क्षेत्र से निर्वाचित हो रहे हैं। नवीन के रविवार को ही इस्तीफा देने की सूचना थी। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को सूचना भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि सुबह 8:40 बजे नितिन नवीन विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में इस्तीफा सौपेंगे। इसको लेकर विधानसभा कार्यालय भी रविवार को खोला गया। हालांकि, नितिन नवीन बिना इस्तीफा दिये ही असम में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गये। इसकी सूचना मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से उन्होंने आज इस्तीफा नहीं दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

10 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

10 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

11 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

18 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago