समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार की शाम नगर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, वहीं कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए। एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। नगर थाना परिसर में निर्माणाधीन महिला बैरक का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष के कक्ष में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, प्रवेक्षक मुकेश कुमार मंडल, अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने शराब व ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…