Samastipur

BREAKING: सुबह-सुबह मक्का के खेत में पटवन कर रहा किसान बिजली तार के संपर्क में आया, मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में सोमवार सुबह मक्के के खेत में पटवन के दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान सीमावर्ती मोहिउद्दीननगर के बोचहा गांव निवासी अशर्फी शाह (50 वर्ष) के रूप में की गई है। उधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहिउद्दीननगर थाने के बोचहा गांव निवासी अशर्फी शाह सुबह सीमावर्ती विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर पंचायत के 12 मोहल्ला में अपने मक्के के खेत में पटवन करने के लिए गए थे। वह अपने साथ मोटर पंप भी ले गए थे। बताया गया है कि पानी पटवन के दौरान ही वह बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत खेत में ही हो गई ।

हल्ला होने पर बड़ी संख्या में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग ने तत्काल मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद इस इलाके की बिजली काटी गई। तत्पश्चात अशर्फी शाह को खेत से उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्यापतिनगर थाने को दी जिसके बाद मौके पर विद्यापति नगर की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago