Samastipur

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा देने की मांग अब तेज होने लगी है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को लेकर मुखर हो गए हैं। समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के बीच स्थित उजियारपुर रेलवे स्टेशन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यात्रियों को यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय नेताओं में कृष्ण कुमार सहनी, राजेश्वर महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उजियारपुर को सरायरंजन और मोरवा होते हुए पटोरी स्टेशन से जोड़ दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे हाजीपुर और पटना तक की दूरी कम होगी और यात्रा आसान हो जाएगी। नेताओं का कहना है कि नई रेल लाइन बनने से किसानों और व्यवसायियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस मांग को लेकर जल्द ही सर्वदलीय बैठक आयोजित कर रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना है। इससे पहले स्थानीय प्रतिनिधियों ने सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक को भी मांग पत्र भेजा है।

मांग पत्र में उजियारपुर स्टेशन के सौंदर्यीकरण, जर्जर फुट ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण, बंद गुमटी पर नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण, फाटक संख्या 44 पर आरओबी निर्माण और रेलवे की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इन मांगों पर अमल होता है तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और उजियारपुर एक महत्वपूर्ण रेल हब के रूप में उभर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

3 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

4 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

4 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

6 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

6 घंटे ago