Samastipur

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन पंडाल में उमड़ी श्रोताओं की भीड़, भक्तिमय हुआ हरपुर बोचहा गांव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :– प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को राम जन्म से राम विवाह तक प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक शंति दूत बालव्यास अरुण कुमार शास्त्री ने जब राम जन्म की कथा सुनाई तो श्रोता भाव विभोर हो गए।

उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे।

उन्होंने श्री राम की बाल लीलाओं का बखान करते हुए कहा कि बिना राम के जीवन में आराम नहीं मिल सकता है। रामकथा सभी के जीवन को आनंद व शांति करने वाली है। उन्होंने कथा प्रसंग में भगवान प्रभु राम के विवाह का सुन्दर वर्णन किया। कथावाचक ने सीता राम विवाह की कथा सुना श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कथा श्रवण के दौरान कहा कि धैर्य के साथ जीवन में भगवान श्रीराम की मर्यादाओं को अपनाने से जीवन का कल्याण संभव है।भगवान राम की आंनद दायिनी कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के धैर्य मधुरता साहस उदारता का वर्णन मिलता है।

कथा में भगवान की सुंदरता मनमोहक छवि का वर्णन किया। कथा पण्डाल मेंं मोैजूद श्रृद्धालुगण सुन्दर गीत-संगीत और भजनों के साथ भक्ति में लीन रहे। आयोजक प्रो संजीव कुमार सिंह, अपरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, उमेश सिंह, पप्पू सिंह, अनिकेत सिंह टोनी सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

5 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

6 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

10 घंटे ago